ऐलनाबाद। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की नाथूसरी चौपटा थाना की कागदाना पुलिस चौकी की एक टीम गश्त के दौरान गांव कागदाना क्षेत्र से कार सवार एक युवक को हजारों रुपए की 5 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कागदाना पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान बलजीत सिंह उर्फ दादू पुत्र जिले सिंह निवासी गांव शाहपुरिया, जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि कागदाना पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव कागदाना क्षेत्र में मौजूद थी । इस सामने से एक रिट्ज कार आती दिखाई दी । उक्त कार सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो कार अचनाक बंद हो गई । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 5 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । कागदाना पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
