हनुमानगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरी शंकर की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में विधिवत झंडारोहण किया गया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित पुलिस जवानों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके कर्तव्यनिष्ठ योगदान की सराहना की।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी झंडारोहण किया गया। यहां पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्मिकों से संवाद कर उन्हें कर्तव्य, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।






इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई, वृत्ताधिकारी मीनाक्षी चौधरी, एससीएसटी सेल पुलिस उप अधीक्षक करण बराड़, जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां, अपराध सहायक सुभाष कच्छावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचकर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया, जहां राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।


