हनुमानगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संगरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11,300 रुपये की सट्टा राशि भी बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, जुआ-सट्टा, अवैध धंधों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा गैंगस्टर और उनके सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ अरविंद, वृताधिकारी संगरिया रमेशचन्द्र माचरा के निकटतम सुपरविजन तथा पुलिस थाना संगरिया के थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। दौराने गश्त पुलिस टीम ने उधम सिंह चौक, कस्बा संगरिया से आरोपी किशनलाल पुत्र गोपालदास सिंधी (उम्र 58 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 17 धोबी मोहल्ला संगरिया को सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 11,300 रुपये की सट्टा राशि बरामद की तथा उसके खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में प्रताप सिंह, हैड कांस्टेबल रायसिंह तथा कांस्टेबल ज्वालासिंह पुलिस थाना संगरिया की टीम शामिल रही।
विशेष भूमिका:
जिला विशेष टीम, हनुमानगढ़ का भी इस कार्रवाई में सहयोग रहा।
आरोपी का नाम व पता:
किशनलाल पुत्र गोपालदास सिंधी, उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 17 धोबी मोहल्ला, संगरिया, जिला हनुमानगढ़।
