
हनुमानगढ़। जंक्शन की यातायात सलाहकार सेवा समिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की गई। बैठक में मौजूद सभी यातायात सलाहकारों ने एक मत होकर अध्यक्ष पद के लिए मंगल सिलु का नाम प्रस्तावित किया। प्रस्ताव के बाद सभी सर्वसम्मति से मंगल सिलु को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। समिति सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी। बैठक में भगवती प्रसाद राठी, राजपाल वर्मा, घनश्याम स्वामी, प्रमोद शर्मा, मक्खन मुढ़ई, सुशील कुकरेजा, धन्ने सिंह, इंद्र मोहन कटारिया, पवन नायक, ईश्वर स्वामी, सूरज मूंड, राकेश बाघला, राजेश चुघ, रामकिशन मेहरा, हरमेल सिंह, महेंद्र शर्मा, गोरा गोलूवाला, धर्मवीर अरोड़ा, विनोद भूतना, संजय गोयल, ओमप्रकाश डोडा, मनीष शर्मा, मामराज परिहार, ओंकार शर्मा, सुभाष सेन, मलकीत, रामदेव, संजीव कुमार, प्रमोद चौधरी मौजूद रहे।
