रावतसर। क्षेत्र के बरमसर निवासी महेंद्र गोस्वामी को जिला कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भरतसिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिव भगवान रैगर द्वारा की गई है। इस नियुक्ति में हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष सुधीर गोदारा, जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर तथा सालीवाला सरपंच की अनुशंसा महत्वपूर्ण रही। महेंद्र गोस्वामी का पारिवारिक और सामाजिक जुड़ाव लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा से रहा है। वे पिछले कई वर्षों से संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और समाजसेवा में योगदान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की खबर मिलते ही बरमसर सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए महेंद्र गोस्वामी को बधाई दी। क्षेत्रवासियों ने प्रदेशाध्यक्ष भरतसिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव भगवान रैगर, जिला अध्यक्ष सुधीर गोदारा और मनीष मक्कासर का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि महेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।
संवाददाता- नरेश सिगची
