रावतसर। भारतीय स्टेट बैंक की रावतसर मुख्य शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत एक खाताधारक के नामांकित परिजन को ₹2 लाख की बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार, चाईया निवासी कृष्णा कुमारी पत्नी भानीराम के असामयिक निधन के पश्चात उनके द्वारा करवाई गई पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उनके पिता रूपराम को ₹2 लाख का क्लेम स्वीकृत कर वितरित किया गया। इस सहायता से शोकाकुल परिवार को आर्थिक संबल मिला है। इस अवसर पर बैंक के उप प्रबंधक विकास पारीक, उप प्रबंधक सुनील चाचाण, एसोसिएट योगराज एवं सीएसपी भजनलाल पंचारिया उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत न्यूनतम प्रीमियम में ग्राहकों को व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लिए ₹436 वार्षिक प्रीमियम में जीवन बीमा कवर उपलब्ध है, जबकि अन्य योजनाओं के माध्यम से भी आमजन को सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। बैंक ने अपने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करें, ताकि कठिन समय में यह बीमा सहायता महत्वपूर्ण सहारा बन सके।
संवाददाता- नरेश
