हनुमानगढ़। जिंदल कोचिंग क्लासेज में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शंकर सोनी, मनोज सिंघल, दीपक मिड्डा, डॉ. अमरचंद लहरी एवं प्रदीप पाल मौजूद रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था की ओर से 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 के परिणामों में विश्वजीत गोदारा ने 94 प्रतिशत, नील सोनी ने 92 प्रतिशत, मन्नत खान ने 90 प्रतिशत तथा रिद्धि गोयल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोचिंग संस्थान व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इसके अलावा अन्य उत्कृष्ट विद्यार्थियों में अनामिका लहरी 97 प्रतिशत, हेतल तिवारी 97 प्रतिशत, कार्तिक मेथवानी 97 प्रतिशत, पायल मेथवानी 96 प्रतिशत, रितिका चौधरी 96 प्रतिशत, निर्विका साहू 95 प्रतिशत, मीशा खान 95 प्रतिशत, रोहित चौधरी 94 प्रतिशत, विभा जैन 94 प्रतिशत, हरताज सिंह 93 प्रतिशत, नेहा वाधवानी 93 प्रतिशत, नितिका जैन 92 प्रतिशत, मयंक मेथवानी 92 प्रतिशत, रिधिमा 92 प्रतिशत, रिद्धि जैन 92 प्रतिशत, जानवी सैन 91 प्रतिशत, जुनैद खान 90 प्रतिशत, दक्षिता 90 प्रतिशत, कुशाग्र मित्तल 89 प्रतिशत, वृंदा गुप्ता 88 प्रतिशत, दक्ष सिडाना 87 प्रतिशत, दिशान कुमार 86 प्रतिशत, कनिका सैन 86 प्रतिशत, जीतू मिश्रा 85 प्रतिशत सहित अनेक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्था संचालक सौरभ जिंदल ने बताया कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना और उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का संचालन अमरकांत मिश्रा ने किया।
