हनुमानगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने व्याख्याता काउंसलिंग में अधिक रिक्त पद शामिल करने की मांग उठाई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भैराराम मंजू एवं मुख्य महामंत्री हरिकिशन यादव ने इस संबंध में शिक्षा मंत्री, अतिरिक्त शिक्षा सचिव तथा शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नांदेवाल ने बताया कि गत दिनों संगठन के शिष्टमंडल की अतिरिक्त शिक्षा निदेशक बीकानेर के साथ हुई वार्ता में 100 के अनुपात में 120 पद दर्शाने का आश्वासन दिया गया था। संगठन ने मांग की है कि व्याख्याता पद से उपप्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत होने के कारण रिक्त हुए पदों को भी रिक्त घोषित कर काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।
