पीलीबंगा। कस्बे की धानमंडी में समर्थन मूल्य पर खरीद किया जा रहा गेहूं का लक्ष्य व वारदाना कम होने के चलते मण्डी क्षेत्र में किसानों का गेंहू पहले से ही नहीं तुल रहा ऊपर से जो वारदाना आया वो भी नियमानुसार वितरित नहीं करने का आरोप लगाते हुए धानमंडी के व्यापारियों ने मण्डी सचिव, उपखण्ड अधिकारी तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष, खरीद एजेंसियों के अधिकारी तथा ठेकेदार पर वारदाना वितरण में गड़बड़ी कर अपने परिचितों व चुनिंदा लोगों को अधिक वारदाना देने, वारदाना वितरण की स्पष्ट सूची जारी नहीं करने, सभी व्यापारियों को समान अवसर नहीं देने तथा कस्बे की मण्डी यार्ड घोषित फैक्ट्रियों को नियम विरुद्ध अधिक वारदाना देने सहित इत्यादि आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने मंडी सचिव विष्णुदत्त शर्मा, उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल तथा जिला कलेक्टर कुशाल यादव को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
