
हनुमानगढ़। भारत सरकार के अनुच्छेद 338 के अन्तर्गत स्थापित एग सांविधिक निकाय को जो वेतन दिया गया है, जो कि अनुसूचित जाति आयोग में दिया गया था उसकी कॉपी उपलब्ध करवाने की मांग के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी जिलाध्यक्ष मदनलाल मेघवाल ने बताया कि कार्यालय उप वन संरक्षक हनुमानगढ़ के पत्र क्रमांक 2641 दिनांक 1.6.2015 के साथ संलग्न डीडी संख्या 551593 दिनांक 22.5.2015 राशि दो लाख रुपए, उक्त राशि उच्च न्यायलय राजस्थान जोधपुर में विचाराधीन एसबी सिविल रिट पीटीशन संख्या 4180/06 में न्यायालय के निर्णय दिनांक 2.12.2014 श्रमिक के मांग करने पर अनुसूचित जाति आयोग में दिया गया है। उसकी फोटो प्रति उपलब्ध करवाई जाए। इस मौके पर मनवीर सिंह, विनोद कुमार, सुखपाल, मनजीत कौर आदि मौजूद रहे।
