हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान की ओर से प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचंद की ओर से जारी सूची में हनुमानगढ़ जिले की जिम्मेदारी प्रदीप कड़वा को सौंपी गई है। यह घोषणा भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई है। जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। हनुमानगढ़ से प्रदीप कड़वा की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदीप कड़वा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई है।
