हनुमानगढ़। जंक्शन में सूरतगढ़ रोड स्थित चुंगी नम्बर आठ के दुकानदारों ने सोमवार को भण्डारा लगाया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर लगाए गए भण्डारे में राहगीरों को छोले-पुरी और चावल का प्रसाद वितरण किया गया।

इससे पहले बाबा रामदेव मन्दिर में भोग लगाया गया। उसके बाद कन्याओं को भोजन करवाकर भण्डारे की विधिवत शुरुआत की गई। विकास शर्मा ने बताया कि चुंगी नम्बर आठ के दुकानदारों की ओर से आपसी सहयोग से कई सालों से जनवरी माह में बाबा रामदेव का भण्डारा लगाया जाता है। भण्डारे में सुशील, राकेश सहित अन्य दुकानदारों ने सेवाएं दी।

