हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने गुरुवार को प्रशासनिक एवं अन्य कारणों से सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) स्तर के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अपराध शाखा से पूर्णाराम को पुलिस लाइन तथा राजेश कुमार शर्मा को विभागीय जांच प्रकोष्ठ भेजा गया है। वहीं हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना से जय सिंह एवं कृष्णलाल बिश्नोई का तबादला पुलिस लाइन किया गया है। इसके अलावा लालचन्द को सदर पुलिस थाना से हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना, रामेश्वरलाल को जाखड़ांवाली चौकी से संगरिया थाना, दलीप सिंह को हनुमानगढ़ टाउन से जाखड़ांवाली चौकी, दुलाराम को खुइयां थाना से भादरा थाना, महेन्द्र सिंह को तलवाड़ा झील थाना से गोलूवाला थाना, राजेश कुमार को राजकीय जिला चिकित्सालय चौकी हनुमानगढ़ टाउन से संगरिया थाना, शिशुपाल को धन्नासर चौकी से पीलीबंगा थाना तथा विजय सोनी को गोलूवाला थाना से संगरिया थाना में स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरण सूची में अधिकांश अधिकारियों का तबादला स्वयं की प्रार्थना के आधार पर किया गया है, जबकि एक स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है।
