हनुमानगढ़। टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. भावना ने की। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. भावना ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अमौके पर माय भारत केन्द्र की जिला युवा अधिकारी प्रीति ने कहा कि नशा व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सिद्धार्थ राव, भागवंती, किरण ढिल, डॉ. मनदीप कौर, कृति गोयल, ममता सहित अन्य सहायक आचार्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
