हनुमानगढ़। विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के मौके पर गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूक रहने तथा इसके उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसआईयू-सीएडब्ल्यू) राज कंवर भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध की रोकथाम के लिए सतर्कता, जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी मानव तस्करी के प्रति सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
