
हनुमानगढ़। जांगिड़ सुथार समाज समिति के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर राज्य वृक्ष खेजड़ी और पुष्प रोहिड़ा के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की। ज्ञापन के अनुसार प्रदेश में पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई हो रही है। इससे पर्यावरण को क्षति पहुंच रही। पर्यावरण प्रेमी आक्रोशित है। इसको लेकर काफी समय से आंदोलन भी किया जा रहा है। बीकानेर में 600 दिनों से धरना भी चल रहा है। राज्य में विकास के नाम पर पेड़ों को काटा जा रहा है। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बालोतरा, फलोदी और बीकानेर जिले में अब तक लाखों खेजड़ी, जाल, कुमंठ, फोग काट दिए गए हैं। खेजड़ी और पुष्प रोहिड़ा, जाल, कुमंठ, फोग आदि वृक्षों की रक्षा के लिए अलग से कानून बनाया जाए। कानून के क्रियान्वयन का जिम्मा वन विभाग या पुलिस को सौंपकर पर्याप्त संसाधन दिए जाए। ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष बेगराज सुथार, सचिव रामनिवास सुथार, रामेश्वर सुथार, ओमप्रकाश सुथार शामिल रहे।
