– 40 वार्डां में 21 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी, कांग्रेस महज 3 सीटों पर सिमटी, नगर पालिका बोर्ड की तस्वीर बेहद दिलचस्प
भादरा। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बाद भादरा नगर पालिका के सभी 40 वार्डांे के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 वार्डांे में जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया है। भाजपा के 16 प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस को महज 3 वार्डांे में सफलता मिली। इस तरह 40 सदस्यीय बोर्ड में निर्दलीय सबसे बड़े समूह के रूप में उभरे हैं। भाजपा की ओर से वार्ड 1 में सज्जन कुमार, वार्ड 3 में मंगलचंद, वार्ड 4 में नन्दलाल, वार्ड 5 में मुन्नालाल, वार्ड 6 में मनीषा देवी, वार्ड 7 में हरिप्रकाश, वार्ड 20 में विशाल, वार्ड 21 में दयानन्द, वार्ड 22 में मिथलेश चाचाण, वार्ड 23 में खजानी, वार्ड 25 में सुरेन्द्र, वार्ड 27 में स्वाति, वार्ड 29 में रमा यादव, वार्ड 31 में मांगीलाल, वार्ड 35 में बलवन्त और वार्ड 38 में रामकिशन ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के खाते में वार्ड 10 से बशीर खान, वार्ड 32 से जैतून बानो और वार्ड 39 से घीसाराम विजयी रहे। कांग्रेस का प्रदर्शन 40 वार्डांे में महज तीन सीटों तक सीमित रहा।
निर्दलीयों ने दिखाया दम
भादरा में निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रमुख राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ते हुए 21 वार्डांे पर कब्जा जमाया। वार्ड 2 में आबिद, 8 में सीता कंवर, 9 में अकबर, 11 में अयूब खां, 12 में साहिना, 13 में सुनील कुमार, 14 में गौरव, 15 में विद्यादेवी, 16 में मन्जू, 17 में सुनीता, 18 में आकाश मीना, 19 में रूमाना कुरैशी, 24 में अमन, 26 में नजमा, 28 में नरेन्द्र, 30 में रंजन कुमार, 33 में पुरुषोत्तम कुमार, 34 में अकरम खां, 36 में गुड्डी, 37 में फरजाना और 40 में मीरां ने जीत हासिल की।
765 वोट लेकर साहिना सबसे आगे
मतों के लिहाज से निर्दलीय प्रत्याशी साहिना ने वार्ड 12 में सर्वाधिक 765 वोट हासिल किए। वार्ड 2 के आबिद को 726, वार्ड 13 के सुनील कुमार को 719, वार्ड 33 के पुरुषोत्तम कुमार को 709 और वार्ड 11 के अयूब खां को 701 वोट मिले। इन परिणामों ने भादरा में निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत पकड़ को साफ कर दिया है।
कांग्रेस के सामने चुनौती, भाजपा बनी दूसरा बड़ा समूह
चुनावी परिणामों में भाजपा 16 सीटों के साथ दूसरा सबसे बड़ा समूह बनकर उभरी है, जबकि कांग्रेस महज तीन सीटों पर सिमट गई। 21 निर्दलीयों की जीत के चलते नगर पालिका में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक समीकरण बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि निर्दलीय विजेता किसके साथ जाते हैं और भादरा की नगर सरकार की कमान किसके हाथ में आती है। भादरा के 40 वार्डांे के नतीजों ने साफ कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों से ज्यादा स्थानीय चेहरों पर भरोसा जताया है। 21 निर्दलीयों की जीत ने भादरा की सियासत में नया समीकरण खड़ा कर दिया है।
