हनुमानगढ़। भारतीय किसान संघ तहसील शाखा खुइयां की मासिक बैठक गुरुवार को तहसील अध्यक्ष बेगराज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तहसील अध्यक्ष ने भारतीय किसान संघ का परिचय, किसान संघ के कार्य, रीति-नीति एवं नागरिक कर्तव्य के पालन से समाज में परिर्वतन, जैविक खेती कर अपना जीवन सुरक्षित करने व भूमि को भी बचाने, ग्राम समिति की नियमित बैठक कर संगठन विस्तार की जानकारी दी। बैठक के बाद क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए उप जिला कलक्टर के नाम उप तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए किसानों को दिन में कृषि बिजली निर्धारित छह घंटे देने, विद्युत सम्बंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत खेतों में निवास करने वाले प्रत्येक किसान की ढाणी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार की तरह पांच सौ रुपए शुल्क पर विद्युत कनेक्शन देने, फसलों को पकाने के लिए साहवा लिफ्ट कैनाल में किसानों को 30 मार्च तक वर्तमान रेगुलेशन के अनुसार सिंचाई पानी देने, वंचित गांव ढाणी राईकान, चक मंदराणा को पेयजल योजना से जोड़ने, प्रधामंत्री फसल बीमा योजना में अनियमिताओं की जांच कर कार्यवाही करने आदि की मांग की गई। इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष महिपाल स्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुंदन पुरी, जैविक प्रमुख इंद्राज नायक, रामनिवास स्वामी, राधाकृष्ण करेला, मुकेश राठौड़, शीशपाल स्वामी, सह मंत्री पवन बारुपाल, रामावतार पारीक, रविन्द्र खाती, राजेश सोनी, मोहन लाल भूकर, राजेश सोनी, रामप्रताप, भागीरथ, दलीप, रामकुमार मूंड, हंसराज सिहाग, कृष्ण शर्मा, सरजीत सिहाग, रामकुमार मेघवाल, महावीर प्रसाद, ओमप्रकाश स्वामी, पूर्णमल सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
