हनुमानगढ़। बहुजन समाज पार्टी के राजस्थान प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह बाबा 1 अक्टूबर, गुरुवार को हनुमानगढ़ आएंगे। वे हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में सुबह 11 बजे पंचायत चुनाव को लेकर बसपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह बाबा पंचायत चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उनके साथ बसपा जोन प्रभारी प्रेम कुमार नायक भी मौजूद रहेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा ने बताया कि बैठक में हनुमानगढ़ जिले की सभी दस पंचायत समितियों से जिम्मेदार पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
