– पंचायत समिति चुनाव में भी भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, हनुमानगढ़ जंक्शन में भाजपा ने 16 तो कांग्रेस ने सभी 19 वार्डों में घोषित किए उम्मीदवार; अंतिम दिन प्रत्याशियों के सिंबल जमा
हनुमानगढ़। पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद और तृतीय चरण में शामिल जिले की छह पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गई। जयपुर में उच्च स्तर पर चली बैठकों और मंथन के बाद भाजपा तथा कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई। हालांकि, दोनों ही प्रमुख दलों ने नामांकन के अंतिम दिन अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक करने के बजाय सीधे संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष चुनाव चिह्न (सिंबल) जमा करवाए।
हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति में भाजपा ने 16 वार्डों में उतारे प्रत्याशी
हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति सदस्य पद के लिए भाजपा ने कुल 19 वार्डों में से 16 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पार्टी ने वार्ड संख्या 7, 8 और 12 को खाली छोड़ा है। पंचायत समिति चुनाव प्रभारी आरती शर्मा और भाजपा नेता अमित चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा करवाए। भाजपा ने वार्ड 1 से निर्मला, वार्ड 2 से सुमन रानी, वार्ड 3 से तेजाराम, वार्ड 4 से गुरप्रीत कौर, वार्ड 5 से लक्ष्मी देवी, वार्ड 6 से अक्षय कुमार, वार्ड 9 से राजोदेवी, वार्ड 10 से भागाराम, वार्ड 11 से अमनदीप कौर, वार्ड 13 से उर्मिला, वार्ड 14 से असकर अली, वार्ड 15 से निहालसिंह, वार्ड 16 से रामकुमार, वार्ड 17 से पवन कुमार, वार्ड 18 से अनु और वार्ड 19 से राधेश्याम को प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस ने सभी 19 वार्डों में ठोकी ताल
हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस ने सभी 19 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

पार्टी ने ब्लॉक संख्या 1 से रतनेश, 2 से सुनीता, 3 से विजय सिंह, 4 से मंजू, 5 से माया रानी, 6 से जसविन्द्र सिंह, 7 से सुखविन्द्र सिंह, 8 से जगतार सिंह, 9 से संतोष, 10 से राजेन्द्र, 11 से कविता, 12 से सिमरपाल कौर, 13 से जरीना बानो, 14 से सिबकातुला, 15 से सुभाष कुमार, 16 से जालुराम, 17 से मनोज कुमार, 18 से विमला देवी और 19 से मोहनलाल इंदलिया को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति में कांग्रेस ने सभी वार्डों में चुनावी चुनौती पेश की है, जबकि भाजपा ने तीन वार्डों में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।
जिला परिषद की सभी 37 सीटों पर भाजपा ने बिछाई बिसात
जिला परिषद सदस्य पदों के चुनाव में भाजपा ने सभी 37 जोन में अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पार्टी ने वार्ड 1 से इन्द्रजीत बिश्नोई, 2 से कुलदीप चनणका, 3 से श्योपत मेघवाल, 4 से तुलसी, 5 से सिया, 6 से पवन सिहाग, 7 से संतलाल बिजारणिया, 8 से अंजनी गौड़, 9 से विनोद भांभू, 10 से कृष्ण सहारण, 11 से कृष्णा, 12 से सत्यप्रकाश चाहर, 13 से अनिता, 14 से अर्जुन सहू, 15 से मैना देवी, 16 से सुलोचना देवी, 17 से सोनिया, 18 से शारदा देवी, 19 से सरस्वती गोदारा और 20 से प्रीति को प्रत्याशी बनाया है। इसी क्रम में वार्ड 21 से कृष्णचन्द्र, 22 से रेशा देवी, 23 से रजनीश कस्वां, 24 से गुलाब सींवर, 25 से भगवानाराम, 26 से पार्वती देवी, 27 से सुमन वर्मा, 28 से शिमला, 29 से रामेश्वर लाल, 30 से कान्ता, 31 से सुगना बाई, 32 से राजविन्द्र कौर, 33 से सुनीता, 34 से गुरपास सिंह, 35 से धर्मेंद्र सिंह, 36 से रमनदीप कौर और 37 से कर्मजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
कांग्रेस ने जिला परिषद के 33 जोन में उतारे उम्मीदवार, चार सीटें छोड़ीं
जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने कुल 37 जोन में से 33 जोन में अधिकृत प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी ने जोन संख्या 11, 12, 13 और 15 में उम्मीदवार नहीं उतारे। जिला प्रभारी एमडी चौपदार के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 33 अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर के समक्ष जमा करवाए। कांग्रेस ने वार्ड 1 से रेणु, 2 से सुखराम, 3 से सुरेन्द्र कुमार, 4 से मंजूबाला, 5 से प्रमोद, 6 से जसवंत सिंह, 7 से जयचन्द, 8 से रामकुमार, 9 से सुनीता और 10 से सुमित्रा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, वार्ड 14 से अजय कुमार, 16 से निर्मला, 17 से अजय सिंह, 18 से सावत्री, 19 से सुमन, 20 से सुनीता ढिल, 21 से निर्मला देवी, 22 से सन्तरो, 23 से समेस्ता, 24 से शबनम गोदारा, 25 से गुरप्रीत सिंह, 26 से संजय मेघवाल, 27 से अनिता, 28 से वीनू, 29 से प्रेम कुमार, 30 से शांतिदेवी, 31 से वीना देवी, 32 से सोनिया, 33 से जशनजोत कौर, 34 से कृष्ण कुमार, 35 से अशोक कुमार, 36 से बबलदीप कौर और 37 से छिन्द्रपाल कौर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
