- चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए फोन नंबर जारी, सर्किट हाउस के कमरा नंबर 102 में भी कर सकेंगे संपर्क
हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं ई.जी.एस. जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त हेमंत स्वरूप माथुर ने सोमवार को सर्किट हाउस में विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेज उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से हेमंत स्वरूप माथुर को जिले का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनाव से संबंधित शिकायतों, सुझावों एवं समन्वय के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है। चुनाव पर्यवेक्षक से मोबाइल नंबर 97993-40000 एवं दूरभाष नंबर 01552-294775 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा सर्किट हाउस के कमरा नंबर 102 में उनसे मुलाकात की जा सकती है। समीक्षा बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद, हनुमानगढ़ एसडीएम श्याम सुंदर और कोषाधिकारी नीतू चुघ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
