हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सामग्री का निरीक्षण कर चार नमूने संग्रहित किए। खाद्य सामग्री का विक्रय करने वाले व्यवसाइयों को शुद्ध खाद्य सामग्री बनाने, बेचान करने एवं संस्थान पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को हनुमानगढ़ जंक्शन कई दुकानों की जांच कर सैम्पल संग्रहित किए गए।

उन्होंने बताया कि शनिवार को मै. सांई स्वीट्स से मिठाई, मै. दिल्ली मिष्ठान भंडार से मावा, मै. हकीकत फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड से गुड तथा मै. केडिया पवित्र से लाल मिर्च पाउडर का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा 90.5 किलो लाल मिर्च पाउडर भी सीज किया गया। सभी सैम्पल को जांच के लिए बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। निरीक्षण दल में एफएसओ रफीक मोहम्मद, गार्ड अशोक कुमार एवं वाहन चालक गुरुशरण सिंह शामिल रहे।
