हनुमानगढ़। नवसृजित पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन में स्थित बीवीएचओ कार्यालय को उपनिदेशक पशुपालन में क्रमोन्नत करवाने की मांग को बजट में शामिल करने के लिए पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. कृष्ण कुमार निमेश ने सुझाव दिया है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा को सुझाव पत्र सौंपा। डॉ. कृष्ण कुमार निमेश ने बताया कि नवसृजित पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन में पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन, रावतसर, नोहर एवं भादरा की तर्ज पर पशुपालन विभाग के उप निदेशक का पद नहीं है। उन्होंने मांग की कि नवसृजित पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन में उपनिदेशक/पॉली क्लीनिक कार्यालय के पदों को सृजित किया जाए।
