हनुमानगढ़। सशक्त नारी संस्थान सदस्यों की ओर से शनिवार को मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में टाउन स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग महिलाओं को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान संरक्षक सरोज अग्रवाल, शिमला गुप्ता व दीपा डालमिया, संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट मिताली अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता, उपाध्यक्ष निशा मित्तल, रिंकल गर्ग, डिम्पल धूड़िया, बबीता स्वामी मौजूद रहीं।

