हनुमानगढ़। राजस्थान ग्रामीण बैंक के जंक्शन स्थित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के स्टाफ की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सामाजिक सेवा के लिए दान-पुण्य का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में स्टाफ का स्वेच्छिक सहयोग रहा। स्टाफ की ओर से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों और महिलाओं को सर्दी से बचाने के लिए गर्म वस्त्र वितरित किए गए। बैंक के मनोज सर्वा के अनुसार आरजीबी की सभी शाखाओं के स्टाफ की ओर से अपने स्तर पर इस तरह के सामाजिक सेवा के कार्य समय-समय पर किए जाते हैं। सर्दी के मौसम में गर्म वस्त्र वितरण का कार्य भी सभी शाखाओं की ओर से किया गया है।
