हनुमानगढ़। भारतीय किसान संघ जिला बैठक किसान भवन हनुमान गढ जंक्शन में संगठन जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा की अध्यक्षता में हुई। धुंध व ठंड के बावजूद बैठक में कार्यकर्ताओं की संख्या काफी रही। संभाग मंत्री सिकंदर सिंह बराड़ तथा संभाग सदस्य चतर सिंह रावतोत ने ज्यादा से ज्यादा ग्राम समिति बैठके करवाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष जगदेव सिंह खोसा ने कहा कि हर छोटी-बड़ी बात के लिए जिले की तरफ देखना आपकी कमजोरी है। स्थानीय समस्याओं का वंही निदान होना चाहिए। जिला मंत्री हरीश पचार जिला युवा प्रमुख हरविंदर सिंह बराड़ ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष सूडा ने कहा कि फरवरी माह की सभी तहसीलों की बैठको की बजाय उसी तारीख पर सभी तहसीले किसान सम्मेलन करेगी जिसमें ग्राम समिति सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए गांवो की समिति मजबूत करना बहुत जरूरी है। बैठक के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंप कर रबी 25/26 फसल के लिए गिरदावरी आफलाइन करने की मांग की।सूडा ने बताया कि अभी तक दस प्रतिशत ही गिरदावरी नहीं हुई है और मार्च में किसानो को सरसों रजिस्ट्रेशन के लिए गिरदावरी की जरूरत पड़ेगी तब गिरदावरी मिलेगी नहीं। उन्होंने कहा कि पहले भी पटवारी आफलाइन गिरदावरी करते थे तो अब कंहा समस्या आ रही है। आनलाइन के चक्कर में किसान गिरदावरी के लिए भटकता रहता है। एक अन्य मांग सरसों चना सरकारी खरीद रजिस्ट्रेशन हेतु क्रय विक्रय सहकारी समितियों को नामित करने कि की गई। ज्ञापन अनुसार मूंगफली रजिस्ट्रेशन में पीछले दिनों खूब धांधली हुई थी। इसमें सुधार का यही तरीका है कि रजिस्ट्रेशन पूरी कागज़ी छानबीन के बाद सिर्फ क्रय विक्रय सहकारी समितियों पर हो ताकि हेराफेरी पर लगाम लगाई जा सके। खेजड़ी कटान पर राज्य सरकार द्वारा साधारण जुर्माने वाले प्रावधान को रद्द कर खेजड़ी कटान करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई वाला कानून बनाने की मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक में कनी राम गोदारा रामेश्वर सुथार सुरेंद्र स्वामी महेंद्र गाट गोपी राम बेनीवाल मनोहर धारणिया जगसीर जटाना जगदीश भूलर बद्री प्रसाद छींपा साहब राम गोदारा मदन गोपाल कृष्ण बिशू रविन्द्र सिंह रूपेंद्र सिंह बराड़ पुष्पेंद्र जीतराम कृष्ण कासनियां महेंद्र भाखर विजय सिंह भाखर जय सिंह बिश्नोई रोबिन सिहाग आदि उपस्थित रहे।
