हनुमानगढ़। श्री श्री 108 मां सरस्वती पूजा समिति की ओर से प्रति वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी मां सरस्वती पूजा का 6वां महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन शुक्रवार से जंक्शन के वार्ड 55, सुरेशिया में श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुरू हुआ। आयोजन के तहत विधिवत पूजा-अर्चना, हवन तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि यह पूजा विशेष रूप से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षाजगत से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है।
