हनुमानगढ़। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से प्रेरणादायी एवं गरिमामय आयोजन किया गया। जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में सुबह 11 बजे एक साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया।








इस मौके पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे अनुशासन एवं श्रद्धाभाव के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन कर देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त किया। एक साथ गूंजे वंदे मातरम् के स्वर ने पुलिस परिसरों को राष्ट्रप्रेम के भाव से ओत-प्रोत कर दिया। हनुमानगढ़ पुलिस का यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय चेतना के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना, बल्कि आमजन को भी राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यबोध का संदेश देने वाला रहा।
