हनुमानगढ़। इस अवसर पर जिला व्यवस्था प्रमुख योगेश गुप्ता जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी आश्रम (सेक्टर नंबर-9, हनुमानगढ़) की संचालिका आदरणीया शीला बहन जी, रोडावाली आश्रम के पूज्य महंत जी तथा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी पराजिता बहन मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। सम्मेलन में सिविल लाइन क्षेत्र के नागरिकों ने मातृशक्ति सहित सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन द्वारा किया गया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। तत्पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं मुख्य वक्ता ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों से समाज को दिशा प्रदान की। कार्यक्रम का समापन भारत माता की भव्य आरती के साथ श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति के भावों में सम्पन्न हुआ।
