हनुमानगढ़। टाउन में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल के नेतृत्व में भुवनेश्वर आरोग्य धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय वित्त मंत्री की ओर से रविवार को संसद में पेश किए गए भारत के आम बजट के कार्यक्रम को देखा और शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल ने बजट को देश के विकास को नई दिशा देने बताया। बंसल ने कहा कि यह बजट विकसित भारत को नई दिशा में अग्रसर करेगा। वित्त मंत्री ने बजट के माध्यम से भारत को कर्ज के जाल से बाहर निकालने का रास्ता भी दिखाया है। बजट में जहां कैंसर दवाओं को सस्ती करने का ऐलान किया गया है, वहीं नौकरीपेशा, मध्यम वर्ग, किसान, महिलाएं और युवाओं का भी ध्यान रखा गया है। बजट में छोटे और सीमांत किसानों की आय में इजाफा करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा दिव्यांगों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मण्डल अध्यक्ष बंसल ने कहा कि बजट में खेल प्रतिभाओं को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। पहली बार महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए शी-मार्टस की शुरूआत होगी। इसके अलावा देश को आयात से निर्यातक श्रेणी में खड़ा करने के लिए सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। बंसल ने कहा कि 2026-26 का आम बजट में स्ट्रक्चरल सुधारों के साथ-साथ इकोसिस्टम बनाने पर ध्यान दिया गया है। भारत अब विकासशील नहीं विकसित भारत है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, जिला मंत्री मुरलीधर सोनी, जिला प्रवक्ता जुगल किशोर गौड़, पूर्व पार्षद महादेव भार्गव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
