हनुमानगढ़। सेक्टर छह बस्ती में आठ फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में रविवार को बिजली कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन के पोस्टरों का विधिवत विमोचन कर जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान सम्मेलन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बैठक में मौजूद नागरिकों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इसके बाद घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया। सहसंयोजक सूर्य प्रकाश जोशी ने बताया कि सात फरवरी को सेक्टर छह बस्ती में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को सम्मेलन के प्रति जागृत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस आयोजन से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन में बस्ती के स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा ताकि समाज में उनके योगदान को उचित पहचान मिल सके। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बस्ती संयोजक भवानी शंकर, एडवोकेट मनोज शर्मा, ताराचंद शर्मा, राजेंद्र चौधरी, अमर सिंह, कृष्णलाल शर्मा, कृष्ण भाट, विकास शर्मा, राजेंद्र मीणा, अजय राजपूत, कुलवंत सिंह, उमेश कुमार, संजय रावत, मनीष शर्मा, नीरज राजपूत, अरुण शर्मा, पीयूष शर्मा, कमलेश बघेल, हनुमान भाट, नीरज सिंह, धीरज शर्मा, अमर भारद्वाज, संजय राजपूत, मनदीप बिश्नोई, कार्तिक, विकास रांगेरा, किशन पुजारी, योगेश बागड़ी, जय सिंह बिश्नोई मौजूद रहे।
