हनुमानगढ़। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंकज सिरावता को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव पंकज सिरावता ने यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया व एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

