हनुमानगढ़। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर सशक्त नारी संस्थान की ओर से 4 फरवरी, बुधवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जंक्शन स्थित पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन के परिसर में सुबह 10.30 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सविता सोनी की ओर से सर से संबंधित जागरूकता व्याख्यान दिया जाएगा। इस मौके पर विश्व कैंसर दिवस की थीम यूनाइटेड बाय यूनिक के अंतर्गत यह संदेश दिया जाएगा कि हर कैंसर रोगी की यात्रा अलग होती है, लेकिन एकजुट होकर इससे लड़ा जा सकता है। डॉ. सविता सोनी, जो कि इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन हैं, कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, समय पर जांच, रोकथाम और उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी देंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को जागरूक करते हुए यह संदेश देना है कि जांच कराएं, जीवन बचाएं। सशक्त नारी संस्थान ने अधिक से अधिक लोगों से इस जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की अपील की है।
