हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को विभिन्न टाइटल देकर सम्मानित किया तथा तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मंगल सिंह, अध्यापिका सुषमा, उपप्राचार्य अभिलाषा गोगिया, ओमप्रकाश नांदेवाल एवं विनोद द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात छात्राओं ने मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण उल्लासमय हो गया।


समारोह में कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा अपने अध्यापकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए टाइटल पढ़कर सुनाए गए। इन टाइटल्स में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कैरियर निर्माण सहित शिक्षकों की शिक्षण एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों का उल्लेख किया गया।



वक्ताओं ने छात्राओं को जीवन में छोटी-छोटी प्रतिस्पर्धाओं और आपसी तुलना से ऊपर उठकर कैरियर निर्माण जैसी बड़ी लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नेहा, धर्मवीर, विनोद कुमार, सरिता, वीरपाल कौर, पूनमचंद, पूनम चौधरी, पूनम मोदी, कंवलजीत कौर, कुन्तेष, राजकुमार, राजबाला, विजय सिंह, नरेन्द्र मिड्ढा, हुकमचंद, रीना, बबीता, प्रवीण कुमारी, चरणजीत कौर, खेमचंद व रतनदीप सहित विद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित
