ऐलनाबाद। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने 7 ग्राम 11 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामलें में सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि बीती एक फरवरी को एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सामान्य हस्पातल सिरसा क्षेत्र से एक युवक हरवत सिहं उर्फ हैप्पी पुत्र बग्गा सिंह निवासी करीवाला जिला सिरसा को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 7 ग्राम 11 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त हेरोइन राजू उर्फ राजकुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गली नंबर एक पटेल नगर सिरसा से लेकर आया था। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई थी। जाचं के दौरान शहर थाना की जेजे कॉलोनी पुलिस चौका की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आरोपी राजू उर्फ राजकुमार पुत्र गली नंबर एक पटेल नगर सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
