पीलीबंगा। राज्य सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 26 पीबीएन में कक्षा 9 वी की पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बवेजा द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में पहुंच बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थियो की नियमित उपस्थिति बढ़ाने में और छात्राओं में आत्मनिर्भरता बढाने में मदद करेगी।
साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण छात्र-छात्रा उपस्थिति रहे। सायकिल का वितरण प्रभारी चंदूराम का योगदान रहा।
