रावतसर। गांव जाखड़ांवाली की निर्माणाधीन श्री कामधेनु गौशाला में श्री वीर तेजाजी जाट संस्थान सूरतगढ़ के अध्यक्ष तथा क्षेत्र के प्रसिद्ध भामाशाह, गौभक्त साहबराम चाहर ने 5 लाख 51000 हजार की नगद राशि दान स्वरूप भेंट की। इस दान से गौशाला के निर्माण में मदद मिलेगी और गौ माताओं की सेवा के लिए यह राशि उपयोग में लाई जाएगी। हमारे पूरे ग्राम वासियों, गौशाला परिवार तथा क्षेत्र वासियों की तरफ से आपका आभार अभिनंदन करते हैं। गौ माता व वीर तेजाजी महाराज की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे और आपका सहयोग इसी तरह से गौशाला के साथ बना रहे।
