संगरिया। श्री नारायण अन्न जल सेवा समिति रेलवे स्टेशन संगरिया द्वारा जनसहयोग से वार्ड नंबर 4 के आंगनबाड़ी केंद्र पर जरूरतमंद बच्चों को जूते व जुराबें बांटी गई साथ ही बच्चों को लड्डू का प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर समिति के प्रधान शमशेर चहल, सचिव लखवीर सिंह, अमित बाघला, रवि चौरड़िया, जसवंत सिंह, राज सिंवर व महिला एवं बाल विकास की कार्यकर्ता रानी आदि मौजूद रहे।
