filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 28;
हनुमानगढ़। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय के तत्वावधान में शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सहभागिता की। जिला ऑर्गेनाइजर दीपक यादव ने बीते वर्ष जिले में किए गए कार्यां का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि हनुमानगढ़ जिले में लगभग 3444 स्काउट-गाइड को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से प्रशासन की ओर से आयोजित विभिन्न गतिविधियों में स्काउट-गाइड की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही राज्य स्तरीय नशा मुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले ने राजस्थान स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जितेंद्र बठला ने शिक्षा विभाग की ओर से स्काउट-गाइड को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक विद्यालयों का पंजीकरण कराने और नियमित गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता ने स्काउट-गाइड की ओर से किए गए कार्यां की सराहना करते हुए जिले में गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने की आवश्यकता बताई। बैठक में निदेशालय से प्राप्त पंजीकृत विद्यालयों की सूची के आधार पर शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिला ऑर्गेनाइजर (गाइड) रणजीत कौर ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
