चारणवासी। रविवार को गांव फेफाना में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन प्रशासक मैनावंती ज्याणी की अध्यक्षता में किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अमित चाचाण थे। समारोह में विधायक सहित आए तमाम जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मान व स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा जारी ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के पंफलेट भी ग्रामीणों को वितरित किए और मजदूरों के हक की आवाज उठाई। समारोह में विधायक मद के 5 लाख रुपये से खेल मैदान में लगी हाई मास्क स्ट्रीट लाइट, 6 लाख रुपये से गोशाला के शेड, 37 लाख रुपये की विभिन्न इंटरलॉक सड़कों, 2.20 लाख से महात्मा गांधी स्कूल की चारदीवारी और 2.60 लाख की लागत से 2 केएनएन में बनी पुली का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की निधि से 16 लाख की लागत से निर्मित दो इंटरलॉक सड़कों का लोकार्पण और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी की निधि से 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के हॉल का शिलान्यास किया। किसानों की मांग पर विधायक ने मौके पर ही अपने कोटे से एक और नई पुली बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारीलाल सुथार, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश बिजारणियां, पूर्व उप प्रधान रामकुमार स्वामी, मंडल अध्यक्ष कपिल घिंटाला, नहरी अध्यक्ष महावीर शर्मा, वेदप्रकाश चाचाण, जयदेव इंदौरिया, सुल्तान बामणिया, मंगल सिंह इंदौरा, लीलाधर बामणिया, धर्मपाल नायक, लिखमाराम बिजारणियां, जगदीश, रामप्रताप चिड़दिया, हरी सिंह गोदारा, राकेश राहड़, भूप बिजारणियां, ओमप्रकाश ज्याणी और बलदेव बिजारणियां सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
इंटरलॉक सडक का किया लोकार्पण-
गांव चारणवासी में विधायक कोर्ट से 16 लाख रूपए में भजनलाल सिहाग के घर से मुख्य चौगान तक बनी इंटरलॉक सडक़ का विधायक अमित चाचाण ने लोकार्पण किया,ग्रामीणों ने विधायक को पगडी व माल्यार्पण कर स्वागत किया,ग्रामीणों ने वाटर वक्र्स की डिग्गी के ऊपर से सेना के टावर जा रही थ्री फेज बिजली लाइन शिफ्ट करवाने,चार दीवारी निर्माण की मांग की,ग्रामीण हरीसिंह खोथ ने गांव की नालियों पर जालियां न लगाने पर ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी विधायक के समक्ष की,शीघ्र नालियों को चिन्हित कर जाली लगवाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच माडूराम सहारण,हरीसिंह सिहाग,राजपाल खोथ,जीतराम स्वामी,जीत जाखड़,महावीर खीचड,इद्रपाल स्वामी,जीतराम कालेरा,रामेश्वर सोलड़ा सहित ग्रामीण मौजूद थे।
