ऐलनाबाद। जिला की डिंग थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव सुचान में स्थित एक घर से चांदी के आभूषण व एलसीडी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को डिंग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि गांव सुचान निवासी पीड़ित महिला भूरी देवी पत्नी जय किशन ने पुलिस को दी में बताया कि बीती 7 फरवरी को घर पर ताला लगाकर अपने परिवार सहित रिशतेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे । पीड़िता ने बताया कि अगले दिन 8 फरवरी की सांय को वापस घर आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला घर में प्रवेश कर देखा तो कमरे से एक एलसीडी गायब थी और घर का समान बिखरा हुआ मिला । पीड़िता ने बताया कि घर में रखी अलमारी वगैरा चैक की तो अलमारी से चांदी के आभूषण अज्ञात युवकों द्वारा चोरी करना पाया गया । डिंग थाना प्रभारी बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर डिंग थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान डिंग थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय पुत्र औमप्रकाश व प्रवीण उर्फ ज्ञानी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव सुचान जिला सिरसा को गांव सुचान से गिरफ्तार कर लिया है । डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चांदी के आभूषण व एलसीडी बरामद कर लिए है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा ।
