filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 29;
हनुमानगढ़। ऑल इण्डिया इन्श्योरेन्स एम्पलायज एसोसिएशन एवं नार्दर्न जोन इन्श्योरेन्स एम्पलायज एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा हनुमानगढ़ इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को हड़ताल में हिस्सा लेते हुए शाखा कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान शाखा अध्यक्ष अमित कुमार चांडक ने मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश के निर्णय को वापस लिया जाए। उन्होंने एलआईसी के प्रस्तावित एफपीओ को रोकने तथा नए लेबर कोड, जो श्रम कानूनों की मूल भावना के विपरीत हैं, को निरस्त करने की मांग उठाई। शाखा सचिव भानुप्रकाश ने बताया कि यह हड़ताल एलआईसी में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग में नई भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने तथा पुरानी पेंशन योजना को पुन: बहाल करने की मांग के समर्थन में की गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में जोगेन्द्र अग्रवाल, राजेश सहारण, मनीष ढालिया, मोनिका सांघी, ज्योति मुंजाल, राधिका जोशी, गार्गी, मोनिका और प्रिंसेस सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
