हनुमानगढ़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की राजस्थान इकाई ने संगठन विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार रेवंतराम पंवार को हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य कार्यालय से जारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद तथा प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल के हस्ताक्षरयुक्त आधिकारिक नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि पार्टी की विचारधारा बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने में नवनियुक्त पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जारी सूची में हनुमानगढ़ के अलावा श्रीगंगानगर, नागौर, भीलवाड़ा, पाली, धौलपुर, जालोर तथा बाड़मेर जिलों के पदाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे और जनता से जुड़कर पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
