हनुमानगढ़। शहर में खेल और स्वास्थ्य जगत के संगम का प्रतीक मेडिकल प्रीमियर लीग-4 का पोस्टर विमोचन मंगलवार को किया गया। यह बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता 8 मार्च को एक्सपर्ट एकेडमी, चक ज्वाला वाला में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में जिले व आसपास की विभिन्न मेडिकल व स्वास्थ्य संगठनों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें हनुमानगढ़ मेडिकल एसोसिएशन, नोहर मेडिकल एसोसिएशन, श्रीगंगानगर मेडिकल एसोसिएशन, डेंटल एसोसिएशन हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर, सीएमएचओ ऑफिस संगठन, आयुर्वेदिक संगठन, होम्योपैथी संगठन, फिजियोथेरेपी एसोसिएशन, हनुमानगढ़ वेटरनरी एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन, केमिस्ट संगठन, लैब संगठन एवं फार्मा संगठन हनुमानगढ़ शामिल हैं। प्रतियोगिता नॉकआउट सिस्टम पर आधारित रहेगी। सभी मैच 8-8 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले 10-10 ओवर के खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मैच दिन और रात्रि दोनों समय आयोजित किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक खेल का भरपूर आनंद मिल सके। पोस्टर विमोचन के मौके पर आयोजन समिति की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। प्रतियोगिता के चेयरपर्सन डॉ. अमित अरोड़ा ने बताया कि प्रमोद वेबू, डॉ. सुमेश खीचड़, डॉ. रवि खीचड़ को आयोजन सचिव, डॉ. सुमित कुक्कड़ व डॉ. देवेंद्र भांभू को आयोजक सह सचिव, डॉ. मुकेश पोटलिया, डॉ. धर्मवीर कस्वां व डॉ. हितेश शर्मा को आयोजक उपाध्यक्ष बनाया गया। सलाहकार समिति में डॉ. निधि वाजपेयी, डॉ. विजय जोशी, डॉ. विकास बिश्नोई, डॉ. विशेष सिंघल, डॉ. महेंद्र बिरथला, डॉ. सुभाष नोखवाल, डॉ. मनी विज, डॉ. तरुण गर्ग व डॉ. जैस्मिन को शामिल किया गया। प्रदीप, प्रमोद पंवार, गोविंद राठौड़, देवकरण स्वामी, मोनू सोनी, बलविंद्र खोसा, नूतन वर्मा, कमल, विवेक अरोड़ा को स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रतियोगिता का मंच संचालन पवन मिड्ढा एवं अजय शर्मा करेंगे। अंपायर पैनल में प्रमोद पंवार, इकराम खान, रफीक खान व हरीश बबलू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन सचिव प्रमोद वेबू ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हिसारया इंफ्रा, सोलर फार्मा कंपनी, रोट्रेक्ट क्लब, रिलायबल लैब एवं वेबू डिजिटल ने विशेष सहयोग प्रदान किया है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में नीरज गर्ग, प्रदीप, डॉ. गौतम, डॉ. सभरवाल, गोरु, संदीप सिंह, डॉ. दीपक खुराना, ईशान चौधरी, अरुण जस्सल मौजूद रहे। मेडिकल प्रीमियर लीग-4 को लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल भावना और आपसी समन्वय के इस आयोजन से चिकित्सा जगत में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।
