हनुमानगढ़। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के कल्याण, समस्याओं के समाधान एवं उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन हनुमानगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसपी की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अध्यक्षता की गई। बैठक में हनुमानगढ़ जिला सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के अध्यक्ष आनंद स्वामी, संरक्षक जोगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें नरेंद्र गोदारा, नानक सिंह, काशीराम मुंड, महावीर प्रसाद शर्मा (आरपीएस, हनुमानगढ़), सीताराम मिश्रा, लक्ष्मण सांखला (आरपीएस, नोहर), डालूराम पुलिस निरीक्षक अध्यक्ष नोहर, घूकर सिंह, जय सिंह जाखड़, हरदीप सिंह शीशराम, राजहंस संगरिया, पृथ्वीराज बिश्नोई उप निरीक्षक, हरिहर सिंह, सदीक मोहम्मद, किशोर सिंह, हीरालाल पोटलिया, इंदर सिंह, गोरेलाल, सुखचैन सिंह, रामलाल स्वामी, विनोद सूद, सुमेर सिंह, दर्शन सिंह, जय किशन सोनी, रणवीर सिंह, राम प्रसाद ढाका, केसर सिंह, जगदीश सिंह सहित अनेक सहायक उप निरीक्षक एवं सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबलों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान हनुमानगढ़ के प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए पहचान पत्र जारी करने, कल्याण संस्थान हेतु स्थायी स्थान उपलब्ध कराने, सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) में एक सेवानिवृत्त कर्मी को सदस्य नामित करने तथा पुलिस जवाबदेही समिति में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के नाम भेजे जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जिला स्तर से संबंधित मांगों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, जो मांगें राज्य स्तर से संबंधित हैं, उन्हें विधिवत प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उनका उचित लाभ मिल सके। बैठक में यह भी कहा गया कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का अनुभव विभाग के लिए अमूल्य है और उनकी सहभागिता से पुलिस-जनसंपर्क, सामुदायिक समन्वय एवं सामाजिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह बैठक न केवल सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के सम्मान एवं कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है, बल्कि इससे भविष्य में पुलिस प्रशासन और सेवानिवृत्त कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
