हनुमानगढ़। होली के पावन अवसर पर इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर समिति की ओर से सोमवार को जंक्शन के मुख्य बाजार में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। होलिका दहन से पूर्व भक्त प्रहलाद को स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर समिति के सदस्य अशोक व्यास, भवानी शंकर तंवर, राजेंद्र अरोड़ा, रविंद्र गोयल, महेंद्र तंवर, राधा सिंह खोसा, राकेश पंडित, महेंद्र भदरा, अरविंद तंवर, परमानंद कटारिया, कन्नू अमलानी, नरेश पुरोहित, शांति प्रकाश बिस्सा, गोपाल शर्मा, हरीश व्यास, कमल सिंगला, लक्की सेठी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
