हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को और सुदृढ़ किया है। 6 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न सर्किलों में रात्रिकालीन गश्त अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो रात के समय सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जारी सूची के अनुसार जनरल गश्त चेकिंग अधिकारी के रूप में राकेश सांरवला (पु.नि.) को जिम्मेदारी दी गई है, जो थाना सदर क्षेत्र में रात्रिकालीन गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं संगरिया सर्किल में राजेन्द्र चोटिया (सहायक उपनिरीक्षक) को चौकी मालारामपुरा संगरिया क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार रावतसर सर्किल में चेनदान (उपनिरीक्षक) को चौकी जाखड़ावाली क्षेत्र में रात्रि गश्त का दायित्व दिया गया है। नोहर सर्किल में राधेश्याम (पु.नि.) को थानाधिकारी खुड़िया क्षेत्र में गश्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भादरा सर्किल में मोहरसिंह (सहायक उपनिरीक्षक) को सीओ कार्यालय भादरा क्षेत्र में रात्रिकालीन निगरानी का दायित्व दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार इन अधिकारियों के माध्यम से रात के समय अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी को संबंधित क्षेत्र में नियमित गश्त करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो वे तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या संबंधित अधिकारी से संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।
