हनुमानगढ़। टाउन के सेक्टर नम्बर तीन स्थित चौधरी मनीराम कॉलेज परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता तथा आपसी एकता को सुदृढ़ करना रहा।


सम्मेलन के मुख्य अतिथि सत्यनारायण चमड़िया रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विजय आनंद शास्त्री, महंत पूर्ण गिरी एवं झमन लाल शास्त्री मंचासीन रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राजेश सोनी, कार्यक्रम संयोजक सुरेश शेखावत रहे, जिन्होंने अपने विचारों से उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया। उद्घाटन अवसर पर मोहनलाल की ओर से प्रस्तुत सुमधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


इसके पश्चात विजय आनंद शास्त्री एवं झमन लाल शास्त्री ने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू समाज सदैव सभी धर्मांे का सम्मान करने वाला रहा है। उन्होंने श्लोकों के माध्यम से सहिष्णुता, करुणा एवं वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को सरल शब्दों में समझाया। मुख्य वक्ता सुरेश शेखावत ने विराट हिंदू सम्मेलन के महत्व पर विचार रखते हुए समाज में संस्कार, संगठन एवं सेवा के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में इनकी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर राजकुमार, ललित जैन, अनिल बंसल, मनोज बंसल, मांगीलाल शर्मा, विनोद वर्मा, जगदीश शर्मा, सोहनलाल, प्रशांत सियाग, अमित, मदन पूनिया, धीरज पेड़ीवाल, निशांत जैन, राजीव वर्मा, हेमंत, दलीप सिंधी एवं राजपाल मौजूद रहे।
