ऐलनाबाद। सिरसा में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के 3 माह के कार्यकाल में नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली है,जिसके काफी सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं,आमजन के सहोयग से सिरसा में अब नशा तस्करों का बचपाना मुश्किल हो गया है,पुलिस की कार्रवाई से नशा तस्करों में खौफ का माहौल। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों,अवैध हथियार रखने वालों व सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बीती 24 अक्टूबर 2025 को सिरसा के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने उपरांत नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करते हुए करोड़ो रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए है । नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत करीब तीन माह की अवधि के दौरान 155 मामले दर्ज कर 254 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 2 किलो 224 ग्राम हेरोइन,7 किलो 704 ग्राम अफीम, 214 किलो 320 ग्राम डोडा व चूरापोस्त जबकि 29 किलो 140 ग्राम गांजा पत्ती बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है । इस अवधि के दौरान शराब तस्करों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के तहत 30 मामलें दर्ज कर 30 लोगों के काब्जा से 1670 बोतल देसी शराब, 320 लीटर अवैध लाहन बरामद की है। जिला पुलिस द्वारा बीते तीन माह के दौरान अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष पखवाड़ा चलाकर 24 मामले दर्ज कर 27 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 24 अवैध पिस्तौल तथा 45 जिंदा कारतूस व 2 मैगजीन बरामद कर संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए है । जुआ अधिनियम के तहत करीब तीन माह की अवधि के दौरान विशेष अभियान चलाकर 8 मामले दर्ज कर 30 लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 9 लाख 60 हजार 830 रुपए नगद बरामद किए है। इस अवधि के दौरान एक आपराधिक गैंग का पर्दाफाश करते हुए 8 ईनामी बदमाशों सहित 55 भगौड़ों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से लाखों रूपए की चल व अचल संपति बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन से आह्वान किया है कि नशा तस्करों तथा अन्य गैर कानूनी कार्य करने वालों की सूचना बेझिझक होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । उन्होंने कहा कि सिरसा में नशा तस्करों को पांव नही पंसारने दिए जाएगें क्योकिं इनकी असली जगह जेल में है । उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस का अपराधियों को कड़ा एवं स्पष्ट संदेश है कि जिला सिरसा में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, सिरसा पुलिस उन्हें ढूंढ निकाल कर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो कोई भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। युवा देशा का भविष्य इसलिए पथ भ्रष्ट न होकर शिक्षा एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपना तथा अपने देश का नाम रोशन करें। सिरसा पुलिस अपराध और अपराधियों पर पूरी गंभीरता से शिकंजा कस रही है। सिरसा पुलिस की यह मुहिम न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि आमजन के मन में सुरक्षा का विश्वास भी जगा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ भी हमारा महा अभियान जारी है जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी तथा उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लेगें। आमजन से भी अनुरोध है कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने नशा तस्करों को चेतावनी भरे लहजे में साफ संदेश दिया कि हमारे युवाओं के जीवन में नशे का जहर घोलने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और जो भी इस धंधे में शामिल है उसे जेल की सलाखों के पिछे भेजा जा रहा है। इसके अलावा,सिरसा पुलिस नशे से पीड़ित लोगों का स्थानीय प्रशासन की सहयोग से इलाज करवा कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में ला रही है । उन्होंने कहा नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेंगे कि नशा तस्करों की आने वाली पीढ़ियाँ भी सिरसा पुलिस की कार्यवाही को याद रहेगी। इसलिए निसंकोच होकर नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें,ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके और समय रहते हम अपने बच्चों को बचा सके। अपराध एवं अपराधियों के नेक्सस को तोड़ना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
