हनुमानगढ़। श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास परिवार की ओर से जंक्शन में संचालित कल्याण भूमि में शुक्रवार, 16 जनवरी को संस्कार स्थल के प्रवेश द्वार का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे नगर परिषद उप कार्यालय के पास स्थित कल्याण भूमि में आयोजित होगा। प्रन्यास संस्थापक व अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने बताया कि इस सेवा कार्य में विशेष रूप से भामाशाह अरोड़वंश सभा अध्यक्ष राजेन्द्र मदान की ओर से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल्याण भूमि समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जहां अंतिम संस्कार से जुड़े सभी संस्कार, गरिमा एवं सुविधा के साथ सम्पन्न किए जाते हैं। प्रवेश द्वार के निर्माण से संस्कार स्थल को एक व्यवस्थित एवं सम्मानजनक स्वरूप मिलेगा, जिससे आमजन को सुविधा होगी। कार्यक्रम में प्रवीण मदान, सुनील मदान, मनीष मदान, अमित मदान, भाजपा नेता देवेन्द्र अग्रवाल, मनीराम चांदवासिया, जयकिशन, कमल, राजीव, ललित, अनिल, डॉ. सुनील, संदीप, नवीन, पवन, हनुज, निशान्त, चैतन्य, कोनार्क, जैसिका एवं गर्वित सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
